विजय ही विजय है

शुक्रवार, 21 नवंबर 2008

तीन राज्यों में भाजपा,1 में कांग्रेस आगे: सर्वे

चार राज्यों में विधानसभा चुनावों से पूर्व किए गए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा लगभग बराबरी पर रहेंगी वहीं दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में केसरिया पार्टी बढ़त बनाएगी। द वीक, सी वोटर द्वारा कराई गई रायशुमारी के नतीजे आज जारी किए गए हैं।
चार राज्यों में विधानसभा चुनावों से पूर्व किए गए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा लगभग बराबरी पर रहेंगी वहीं दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में केसरिया पार्टी बढ़त बनाएगी। द वीक, सी वोटर द्वारा कराई गई रायशुमारी के नतीजे आज जारी किए गए हैं।
इन नतीजों के अनुसार राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारुढ़ भाजपा और कांग्रेस दोनों की सीटों की संख्या 94 से 106 के बीच रहेगी। फिलहाल भाजपा के पास 120 सीटें हैं। इस सर्वेक्षण में तीन प्रतिशत गलती की गुंजाइश है। मध्य प्रदेश में सर्वे के नतीजों के मुताबिक सत्ताारुढ़ भाजपा 118 से 128 सीटें ले कर आगे रहेगी जबकि कांग्रेस को 100 से 110 सीटें मिलेंगी। मध्य प्रदेश की 228 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास फिलहाल 171 सीटें हैं। सर्वे में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से भाजपा को 36 से 42 सीटें मिल सकती हैं। यहां सत्ताारुढ़ कांग्रेस 28 से 34 सीटें हासिल कर सकती है। भाजपा शासित छत्ताीसगढ़ में सर्वे के अनुसार भाजपा को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस की सीटों की संख्या 38 से 46 रह सकती है। 90 सदस्यीय छत्ताीसगढ़ विधानसभा में भाजपा की सीटों की संख्या 50 है।

जहां तक मुख्यमंत्री का सवाल है तो दिल्ली में मतदाताओं ने भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा की तुलना में शीला दीक्षित को प्राथमिकता दी है। राजधानी के 37 फीसदी मतदाताओं ने वर्तमान मुख्यमंत्री के और 22 फीसदी ने मल्होत्रा के पक्ष में राय जाहिर की है।

सर्वे में यह भी बताया गया है कि 52 फीसदी प्रत्युत्तारदाताओं ने मुख्यमंत्री के तौर पर शीला दीक्षित का समर्थन किया। हालांकि 56 फीसदी चाहते हैं कि उनकी पार्टी को इस बार सत्ता न मिले। चार राज्यों में रायशुमारी में शामिल ज्यादातर प्रत्युत्तारदाताओं ने कहा कि अगर अभी आम चुनाव कराए गए तो वह कांग्रेस के खिलाफ वोट देंगे। मध्य प्रदेश में कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की। सर्वे में संकेत मिलता है कि अगर राज्यों में भाजपा को फायदा मिलता है तो वह सत्ताा की उम्मीद कर सकती है। लेकिन पार्टी को दिल्ली छोड़ कर शेष राज्यों में वोटों के बंटवारे और सीटों के बंटवारे का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

सर्वे के अनुसार 43 फीसदी प्रत्युत्तारदाताओं ने वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बेहतर बताया। 32 फीसदी प्रत्युत्तारदाताओं की राय में कांग्रेस के अशोक गहलोत अगले अच्छे मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में 48 फीसदी प्रत्युत्तारदाताओं ने यह भी कहा कि भाजपा को गुर्जर समझौते से फायदा नहीं होगा जबकि 32 फीसदी की राय अलग थी। मध्य प्रदेश में 31 फीसदी प्रत्युत्तारदाताओं की राय में शिवराज सिंह चौहान अच्छे मुख्यमंत्री होंगे। पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का स्थान चौथा रहा। छत्तीसगढ़ में भाजपा के रमन सिंह अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर जनता की पसंद में कांग्रेस के अजित जोगी से थोड़े आगे रहे।स्रोत: (पीटीआई-भाषा)

विधानसभा चुनाव






बुधवार, 12 नवंबर 2008

मंगलवार, 14 अक्तूबर 2008

पांच राज्यों के आसन्‍न विधानसभा चुनाव पर विशेष ब्‍लॉग: जनादेश

विदित हो कि गत गुजरात, हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर हमने जनादेश ब्‍लॉग शुरू किया था, जिसका अच्‍छा प्रतिसाद रहा।
लोकतंत्र में चुनाव पर्व की तरह होता है। आइए, हम लोकतांत्रिक पर्व में सहभागी होकर अपने अधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करें और इन राज्‍यों में संवेदनशील, जनोन्‍मुखी और राष्‍ट्रवादी सरकार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करें।
आज चुनाव आयोग ने पांच राज्‍यों- दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव ति‍थि की घोषणा की। हम जनादेश ब्‍लॉग को पुन: सक्रिय कर रहे हैं। इस ब्‍लॉग पर इन चुनावी राज्‍यों से संबंधित आंकडे, प्रेस-विज्ञप्ति, खबरें, ऑडियो, विडियो, लेख आदि प्रकाशित करेंगे। लोकतंत्र में चुनाव पर्व की तरह होता है। आइए, हम लोकतांत्रिक पर्व में सहभागी होकर अपने अधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करें और इन राज्‍यों में संवेदनशील, जनोन्‍मुखी और राष्‍ट्रवादी सरकार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करें।

चुनाव आयोग ने दिल्ली में 29 नवंबर, मध्य प्रदेश में 25 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 14 और 20 नवंबर, राजस्थान में चार दिसंबर और मिजोरम में 29 नवंबर को वहां की विधानसभाओं के चुनाव कराने की आज घोषणा की। हालांकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की तारीख उसने अभी घोषित नहीं की है।

सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना आठ दिसंबर को होगी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आयोग अभी वहां की स्थिति का मूल्यांकन कर रहा है।

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय किया गया है। वहां 14 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। तीन सदस्यीय आयोग में जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में कथित मतभेद के चलते वहां चुनाव कराने की तारीख के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है। यह राज्य अभी राज्यपाल शासन के अधीन है।

सोमवार, 24 दिसंबर 2007

अपनी मां भाजपा से बड़ा नहीं हूं: नरेंद्र मोदी


गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता दिलाने वाले नरेंद्र मोदी ने पार्टी से खुद को बड़ा बताए जाने पर स्पष्टीकरण देते हुए आज कहा कि वह अपनी मां भाजपा से बड़े नहीं हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के एक दिन बाद मोदी ने पार्टी से खुद को बड़ा बताने के लिए मीडिया को आड़े हाथ लिया। ऐसा करके उन्होंने अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त करने की कोशिश की।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने अपने भाषण में कहा जो लोग यह कहते हैं कि मोदी पार्टी से बड़े हैं वे भाजपा और जनसंघ का इतिहास नहीं जानते। पुत्र कभी भी मां से बड़ा नहीं हो सकता। आरएसएस के पूर्व प्रचारक 57 वर्षीय मोदी खुद को संगठन से बड़ा बताए जाने के संबंध में मीडिया को आड़े हाथ लेते वक्त रुआंसे और भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि यह कहना विकृत मानसकिता है कि मोदी पार्टी से बड़ा है। उन्होंने कहा कि जनसंघ के दिनों में पार्टी के उम्मीदवार ज्यादातर चुनावों में अपनी जमानत खो देते थे उस समय अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं और परिवारों ने पार्टी की सेवा की।

मोदी ने कहा कि मेरी छवि इसलिए बड़ी लगती है क्योंकि आपका लेंस सीमित है जो मुझ पर आकर रुकता है, लेकिन अगर आप अपना फोकस बढ़ा लेंगे तो आप हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को देख सकेंगे जिन्होंने मुझे अपने कंधों पर उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मीडिया का गुजरात चुनाव के नतीजों की ओर झुकाव नहीं है बल्कि वे सट्टा बाजार पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

ंनचनिर्वाचित विधायकों को पार्टी नेता एम. वेंकैया नायडू और अरुण जेटली की उपस्थिति में संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि लोगों ने हमें सिर्फ सत्ताा नहीं सौंपी है बल्कि जिम्मेदारी भी सौंपी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी पार्टी की ओर से पिछले पांच साल में किए गए कार्यों पर विचार करने के बाद भाजपा को चुना। मोदी ने कहा कि यह पुनर्निर्वाचन इस बात का पर्याप्त संकेत है कि हम सही राह पर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले की ही तरह कार्य करती रहेगी। इससे पहले नचनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को यहां भाजपा विधायक दल का नेता चुना। स्रोत: प्रभासाक्षी ब्यूरो

रविवार, 23 दिसंबर 2007

गुजरात का जनादेश

गुजरात विधानसभा के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने साफ बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी को राज्य में 117 सीटें हासिल हुई हैं जो पिछली बार से 10 कम हैं। इसके बावजूद भाजपा ने गुजरात में धमाकेदार जीत दर्ज की है। हालांकि मतगणना से पहले हुए विभिन्न सर्वेक्षणों में पार्टी की जीत को तो तय माना जा रहा था लेकिन इतने बड़े अंतर से जीत होगी, यह किसी को नहीं लगा था। अलबत्ता, चुनाव नतीजों ने गुजरात में नरेंद्र मोदी की ताकत का अहसास करा दिया है।

गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इन सभी स्थानों के नतीजे आ गए हैं जिनमें से 117 भाजपा और 62 कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। अन्य दलों और उम्मीदवारों को 3 स्थान मिले। प्रदेश विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 92 सीटों की जरूरत थी।

मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिनगर से 87 हजार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति का अहसास करा दिया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री दिन्शा पटेल को शिकस्त दी। मोदी के मंत्रिमंडलीय सहयोगी रमनलाल वोहर (समाज कल्याण), वजुभाई वाला (वित्ता) तथा आनंदीबेन पटेल (शिक्षा) चुनाव जीत गए हैं। मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार दूसरा विधानसभा चुनाव जीता है। स्रोत: प्रभासाक्षी ब्यूरो